Move to Jagran APP

कर्ज से परेशान किसान भाखड़ा में कूदा, मौत

गांव दानीपुर के एक किसान बलदेव सिंह (45) पुत्र दलीप सिंह भाखड़ा नहर में कूद गया। बलदेव सिंह के कर्ज से परेशान होकर भाखड़ा नहर में कूदे जाने की आशंका जतायी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 12:04 AM (IST)
कर्ज से परेशान किसान भाखड़ा में कूदा, मौत

जेएनएन, समाना

loksabha election banner

गांव दानीपुर का 45 वर्षीय किसान बलदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह भाखड़ा नहर में कूद गया। बलदेव सिंह के कर्ज से परेशान होकर भाखड़ा नहर में कूदे जाने की आशंका जताई जा रही है। किसान बलदेव सिंह का शव शनिवार को खनौरी के पास भाखड़ा नहर से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए समाना सिविल अस्पताल लाया गया।

सिविल अस्पताल में मृतक बलदेव सिंह के मौसी के बेटे रणजीत सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह के पास साढ़े तीन एकड़ जमीन है। उसके सिर पर आढ़ती और बैंक का करीब छह लाख रूपये कर्ज था। जिसे लेकर बलदेव सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते बलदेव सिंह गत 30 अक्टूबर को कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल सका था। शनिवार को उसका शव खनौरी के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है।

उधर, सिटी पुलिस ने मृतक बलदेव सिंह के बेटे कर्मजीत सिंह के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.