विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे
पटियाला विश्व नारायण महादेव दल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:42 PM (IST)
जेएनएन, पटियाला: विश्व नारायण महादेव दल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए। कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 40 के पार्षद संदीप मल्होत्रा व राज्य सचिव युवा कांग्रेस ने पौधे लगाकर इन्हें लोगों में भी वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से धरती को बचाने के लिए पौधे लगाना समय की बड़ी मांग है। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहित शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज अरोडा, करण चंदला, सुमित कुमार, गुरप्रीत सिंह, वितेश वर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें