कर्फ्यू में दुकान खोलने के चार मामलों सहित सात मामलों में आठ नामजद
पटियाला जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद भी कुछ व्यक्ति नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद भी कुछ व्यक्ति नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घरों से बाहर घूम रहे हैं। जिसके चलते जिला पुलिस ने सात विभिन्न मामलों में आठ व्यक्तियों को नामजद किया है। इनमें चार मामलों में व्यक्ति बिना वजह दुकान खोलकर बैठे थे, जबकि तीन व्यक्ति बिना वजह कर्फ्यू में बाहर घूम रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इन व्यक्तियों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया है।
थाना त्रिपड़ी के एएसआइ जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपित बलजीत सिंह गुरबख्श कॉलोनी रात नौ बजे के बाद डीएलएफ कॉलोनी के मोड़ पर चिकन की रेहड़ी लगाकर सेल कर रहा था। ंिजसके चलते उस पर केस दर्ज किया है। वहीं, थाना बनूड़ पुलिस के हवलदार करनैल सिंह ने बताया गोल्डी गांव गज्जू खेड़ा रविवार को कर्फ्यू दौरान गेट ग्रिल की दुकान खोलकर बैठा था। इसी तरह थाना सनौर पुलिस के हवलदार रजिदर सिंह ने बताया कि आरोपित अनिरुद्ध कर्फ्यू में रात करीब 12 बजे तक गुरुद्वारा साहिब अकालगढ़ के सामने फास्ट फूड रेस्टोरेंट खोलकर बैठा था और बिना मास्क लगाए काम कर रहा था। थाना अनाज मंडी पुलिस के हवलदार काबल सिंह ने बताया कि वनीश कुमार सुखराम कॉलोनी रात नौ बजे के बाद डिपार्टमेंटल स्टोर खोलकर बैठा था। जिसके चलते पुलिस ने उक्त सभी मामलों में केस दर्ज किया है।
वहीं, थाना पसियाणा पुलिस ने संदीप सिंह डेरा कुचवान ककराला, थाना सदर पटियाला पुलिस ने भूपिदर सिंह गांव माजरा और अजयपाल सिंह प्रोफेसर कॉलोनी, थाना भादसों पुलिस ने वरिदर सिंह कपूरथला के खिलाफ बिना वजह कर्फ्यू दौरान बाहर घूमने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।