डॉ. जीवन शैली भाजपा के किसान मोर्चा सेल के जिला प्रधान नियुक्त
दक्षिण पटियाला के किसान मोर्चा सेल का जिला प्रधान नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 04:27 PM (IST)
जेएनएन, समाना (पटियाला) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और महासचिव मालविदर सिंह कंग ने डॉ. जीवन शैली की पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते उन्हें दक्षिण पटियाला के किसान मोर्चा सेल का जिला प्रधान नियुक्त किया है। भाजपा के जिला प्रधान सुरिदर गर्ग, एडवोकेट योगेश खत्री, मंडल महासचिव मुनीश रौकी, मंडल प्रधान विनोद सिगला, प्रचार सचिव गुरंदरजीत सिंह सोढी ने डॉ. शैली की इस नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते खुशी प्रकट की है। डॉ. जीवन शैली ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें