Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढाबा मालिक को बेटी संग आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, कर दी हत्या

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:00 PM (IST)

    ढाबा मालिक की लड़की विवाहित है। उसकी एक बच्ची भी है। लड़की के एक ड्राइवर से प्रेम संबंध थे। इस दौरान वहढाबा मालिक की लड़की को मिलने उसके घर गया था।

    ढाबा मालिक को बेटी संग आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, कर दी हत्या

    जेएनएन, पटियाला। प्रेम संबंधों के चलते पिछले दिनों गांव लेहला में हत्या कर फेंके शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लड़की की मां फरार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कमलदीप सिंह (28) दिलावरपुर निवासी ट्रक चालक था। कमलदीप अक्सर नलास (राजपुरा) थर्मल पलांट से राख लेकर रोपड़ स्थित सीमेंट फैक्ट्री में जाता था। 12 जून को भी वह रोपड़ से राख लेने के लिए नलास थर्मल पलांट में आया, लेकिन उस दिन उसकी गाड़ी नहीं भरी।

    यह भी पढ़ें: पिता की मौत से परेशान युवती ने जहर खाकर जान दी

    कमलदीप नलास में स्थित विनोद ढाबे से खाना खाया करता था। उस दिन भी उसने ढाबे से रात को रोटी खाई थी। तब कमलदीप मौके का फायदा उठा कर ढाबा मालिक की लड़की को मिलने उसके घर गांव सदरोर (नलास) गया। ढाबा मालिक और पत्नी भी उस दिन जल्दी अपना काम निपटाकर घर चले गए। घर पहुंच कर उन्होंने अपनी लड़की को कमलदीप के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा।

    विनोद पटेल ने पहले अपनी लड़की जो विवाहित है और उसकी एक बच्ची है, को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद तैश में आकर सब्बल उठाया और कमलदीप की गर्दन में मारा। जिससे कमलदीप धरती पर गिर गया। इसके बाद विनोद पटेल ने परने साथ उसका गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को बांधकर उसे पत्नी की मदद के साथ मोटरसाइकिल पर रखकर गांव से बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक गए।

    यह भी पढ़ें : पति को छोड़कर प्रेमी संग लिव इन में रहने लगी, अब मांगी सुरक्षा

    पुलिस के मुताबिक, कत्ल को छिपाने के लिए विनोद पटेल ने मृतक के मोबाइल फोन में से सिम को निकाल कर अलग फेंक दिया और मोबाइल को अलग जगह पर फेंक दिया।

    प्लांट में आते ड्राइवरों से पूछताछ से मिली सफलता

    थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 13 जून को मिली लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। इस कत्ल संबंधी प्लांट में आते ट्रक ड्राइवरों से पूछताछ की गई। इसमें कमलदीप के ढाबा मालिक की लड़की के साथ प्रेम संबंधों का पता चला।

    यह भी पढ़ें: अब जालंधर में सामने आया बेअदबी का मामला, लोगों में रोष

    इसके बाद एसआई रुपिन्दर सिंह ने ढाबा मालिक विनोद पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने इस घटना में अपनी पत्नी गीता देवी के मिले होने का खुलासा किया है। थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी पत्नी गीता देवी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।