कर्फ्यू उल्लंघन के तीन मामलों में आरोपित नामजद
जागरण संवाददाता पटियाला रात को लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने के तीन मामलों में पुलिस ने अल
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला
रात को लागू कर्फ्यू का उल्लंघन करने के तीन मामलों में पुलिस ने अलग-अलग जगह चार लोगों को नामजद किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरमीत सिंह निवासी संजय कालोनी व छह अनजदान लोगों को नामजद किया है। यह लोग अमर दर्शना कालोनी में कर्फ्यू के दौरान इकट्ठे होकर नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस पार्टी देख यह लोग फरार हो गए। अनाज मंडी थाना पुलिस ने हरबंस सिंह व जगदीप सिंह निवासी गांव फग्गणमाजरा को रात के समय दुकान खोल मीट बेचने के आरोप में नामजद किया है। सनौर थाना पुलिस ने सिया राम निवासी जोड़ियां सड़क को बिना मास्क पहने कुलचे बेचते हुए पकड़ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें