डीएवी में मनाया विश्व राष्ट्रमंडल दिवस
जासं, पटियाला डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्र मंडल में शामिल 53 देशों की आर्थिक, राजनीतिक,
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 05:08 PM (IST)
जासं, पटियाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्र मंडल में शामिल 53 देशों की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्तर पर सहयोग, शांति व उन्नति की भावना के बारे में बताने के लिए विशेष समागम का आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका मनप्रीत कौर ने नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सहयोग से कॉलार्ज बनाया। जिसमें राष्ट्र मंडल में शामिल देशों के राष्ट्रीय ध्वज बनाए गए। उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यकारी ¨प्रसिपल नीरा खुराना ने बच्चों को कहा कि आधुनिक युग में अपने नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहा है। हमें राष्ट्र मंडल के महत्व को समझते हुए आपस में प्यार व भाईचारा बनाए रखना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें