दहेज उत्पीड़ने के मामले में केस
वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में एक व्यक्ति व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में एक व्यक्ति व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर निवासी पातड़ां ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2015 को अजीत सिंह निवासी कड़ाह वाला चौक पटियाला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए परेशान करने लगा था और सास ऊमा देवी भी उसे ताने मारने लगी। दहेज न मिलने पर उसके साथ मारपीट भी करने लगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें