बहू से मारपीट करने वाले ससुराली नामजद
थाना लाहौरी गेट इलाके में आते भीम नगर में एक महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना लाहौरी गेट इलाके में आते भीम नगर में एक महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ितकाजल की कंप्लेंट पर उसके पति चंदन, सास करिशना, कोमल, मोनू, गोपाल, अनु निवासी ढेहा बस्ती सैफाबादी को नामजद किया है। काजल के अनुसार 19 नवंबर को शाम करीब चार बजे उसके ससुरालियों ने घरेलू तकरार के बाद उसके साथ मारपीट की थी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी तो पुलिस को कंप्लेंट कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें