भाजपा ने किया मेडिकल स्टाफ का सम्मान
देश में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगने पर जिला भाजपा ने वीरवार को जिले के अलग-अलग सेहत केंद्रों पर जाकर डाक्टर व नर्सों और कोरोना टाइम में लोगों को डोज लगवाने के प्रति जागरूक करने को लेकर फ्रंटलाइन पर काम करने वालों का सम्मान किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला : देश में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगने पर जिला भाजपा ने वीरवार को जिले के अलग-अलग सेहत केंद्रों पर जाकर डाक्टर व नर्सों और कोरोना टाइम में लोगों को डोज लगवाने के प्रति जागरूक करने को लेकर फ्रंटलाइन पर काम करने वालों का सम्मान किया। जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिदर कोहली ने खुद माता कौशल्या अस्पताल में जाकर सिविल सर्जन डा. प्रिस सोढ़ी, असिस्टेंट सिविल सर्जन डा. प्रवीण पुरी समेत सभी डाक्टर और नर्सों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। अटल जी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है। कोरोना वैक्सीन इसी अनुसंधान का परिणाम है। इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा की सेक्रेटरी सुखविदर कौर नौलखा, मीडिया इंचार्ज पंजाब मेजर आरएस गिल, जिला भाजपा के मीडिया इंचार्ज राहुल मेहता सतनाम सिंह विर्क समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य इंजीनियर अजय थापर ने राजिदरा हस्पताल में, त्रिपड़ी हेल्थ सेंटर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन सिंह सैनी, माडल टाउन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य बलवंत राय, मिलिट्री हास्पिटल में पंजाब मीडिया इंचार्ज कैप्टन जयबंत सिंह, बिशन नगर डिस्पेंसरी में पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुरजीत सिंह कोहली, जुझार नगर डिस्पेंसरी में पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एसके देव और आर्य समाज डिस्पेंसरी में पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सीमा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डाक्टरों और नर्सों का सम्मान किया।