भाजपा पूर्व प्रदेश उपप्रधान अविनाश राय खन्ना वर्करों को चुनाव की तैयारी के देंगे टिप्स
जिला प्रधान हरिंदर कोहली ने बताया कि सोमवार को पटियाला में भाजपा महिला विंग की प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल ने महिला विंग की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके उनको पार्टी के साथ अधिक से अधिक महिलाएं जोड़ने की बात कही है।
पटियाला, जेएनएन। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपप्रधान अविनाश राय खन्ना आज पटियाला में रहेंगे। स्थानीय सर्किट हाउस में वे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सीनियर भाजपा वर्करों, जिले के पदाधिकारियों, मंडल के प्रधानों सहित वर्करों से रूबरू होकर न केवल पटियाला जिले में भाजपा की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे बल्कि उनको पार्टी की स्थिति बेहतर करने के साथ-साथ आने वाले चुनावों की तैयारी के लिए टिप्स देंगे।
जिला प्रधान हरिंदर कोहली ने बताया कि सोमवार को पटियाला में भाजपा महिला विंग की प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल ने महिला विंग की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके उनको पार्टी के साथ अधिक से अधिक महिलाएं जोड़ने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने पटियाला के सेंट्रल मंडल त्रिपुरी मंडल व थापर यूनिवर्सिटी मंडल की नई कमेटी का भी एलान किया है।