राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के तौर पर मनाई विश्वकर्मा जयंती
भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जंयती बुंदेला मंदिर में राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के तौर पर मनाया गया।
जेएनएन, पटियाला : भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जंयती बुंदेला मंदिर में वाइस प्रधान मुनीश पुरी की अगुआई में राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के तौर पर मनाया गया। प्रेस सचिव परविदर गोल्डी ने कहा कि इस मौके अलग-अलग यूनियनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी को श्रद्धा के फूल भेंट किए और लड्डू भी बांटे। मजदूरों की समस्याएं और मुलाजिम मांगों पर विचार किया गया। सभी ही वक्ताओं की तरफ से सरकार से मांग की गई कि 17 सितंबर को राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के तौर पर घोषित कर छुट्टी घोषित की जाए। इस अवसर पर सुखमिदर सिंह डिक्की राष्ट्रीय जनरल सचिव, एके सिंह राष्ट्रीय प्रधान रेलवे, अजैब सिंह सचिव पंजाब, पुष्पिंदर कुमार पाठक संगठन मंत्री, जसबीर सिंह चंडोक जनरल सचिव, प्रमोद चंद शर्मा, राम पाल, सुनील बडलान, सरोज शर्मा, अगम कुमारी, अनीता रानी, मीनाक्षी चोपड़ा, बलजिदर सिंह सोही, बलविदर सिंह, मोहित पाठक, कुनाल चोपड़ा, गुरमीत सिंह, कुलदीप, बिक्की आदि मौजूद रहे।