विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra में उमड़ा जनसैलाब, मंच पर नहीं लिया चन्नी का नाम; राहुल के आने के बाद नाराजगी खत्म

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 19 Jan 2023 03:02 PM (IST)

पंजाब के पठानकोट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जोरो पर है। रैली के दौरान सैकड़ों लोगों ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra में उमड़ा जनसैलाब, मंच पर नहीं लिया चन्नी का नाम
Bharat Jodo Yatra में उमड़ा जनसैलाब, मंच पर नहीं लिया चन्नी का नाम

पठानकोट, जागरण संवाददाता : पंजाब के पठानकोट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जोरो पर है। रैली के दौरान सैकड़ों लोगों का जनसैलाब पहुंचा है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अशोक गहलोत भी साथ रहे।

चन्नी से स्टेज पर बोलने से किया इनकार 

यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे। चन्नी को स्टेज का संचालन करने वाले फतेहगढ़ साहिब के पूर्व विधायक कुलजीत नागरा ने संबोधन करने के लिए बुलाया लेकिन उन्होंने बोलने से मना कर दिया।

चन्नी हुए नाराज 

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से पहले तीन वक्ता ने अपना-अपना संबोधन दो चुके थे। हालांकि इस दौरान सभा को संबोधित करने के लिए किसी ने चन्नी का नाम नहीं लिया। हालांकि नागरा ने जब चन्नी का नाम लिया तो लोगों ने जरूर तालियां बजाईं।कुछ समय बाद राहुल गांधी के स्टेज पर पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने सभा को  संबोधित किया।

यह लोग रहे मौजूद 

यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला, डॉ अमर सिंह, मोहमद सादिक, जसबीर सिंह डिंपा मौजूद रहे। वहीं विधायकों में राणा गुरजीत सिंह, अरुणा चौधरी, सुखविंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मौजूद है। वहीं रैली में दिल्ली से राहुल गांधी के हमशक्ल फैसल चौधरी भी पहुंचे हैं।