विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटियाला बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, युवती ने युवक को जमकर पीटा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 01 Nov 2017 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 03:52 PM (IST)

पटियाला बस स्टैंड पर एक युवक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक युवक की जमकर धुनाई की। इस दौरान ...और पढ़ें

पटियाला बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, युवती ने युवक को जमकर पीटा
पटियाला बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, युवती ने युवक को जमकर पीटा

जेएनएन, पटियाला। यहां बस अड्डे पर बुधवार सुबह अचानक हंगामा मचना शुरू हो गया। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो एक युवक व युवती एक अन्य युवक की पिटाई कर रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों उसे पीटते रहे। अभी तक दोनों में से कोई भी पक्ष मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने नहीं पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार सुबह एक युवक बस अड्डे पर खड़ा था। कुछ ही दूरी पर एक युवक व युवती भी थी। इस दौरान युवती के साथ खड़ा युवक अचानक दूसरे युवक के पास पहुंचा और उससे मारपीट करने लगा। लोगों को इकट्ठा होने पर युवक ने बताया कि जिसे वह पीट रहा है वह इस युवती से छेड़छाड़ करता है।

यह भी पढ़ेंः महिला कांस्टेबल की नाबालिग बेटी से सौतेले पिता तीन साल से करता रहा दुष्कर्म

 

इसके बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और उन्होंने पिटने वाले युवक को जमकर खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर युवती ने भी युवक की जमकर पिटाई की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में पिटाई क्यों की गई। दोनों में से कोई भी पक्ष पुलिस में शिकायत करने नहीं पहुंचा है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवती के साथ जो युवक आया था वह उसका कौन था।

यह भी पढ़ेंः 'अज तुसी वेखो सुसाइड ऑन लाइव' कह Facebook पर लाइव हो लगाया फंदा