विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत, पिता का आरोप-ससुरालियों ने हत्या की
गांव मवी कलां में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान गगनदीप कौर (22) पत्नी जगतार सिंह के रूप में हुई है।
जेएनएन, समाना (पटियाला) : गांव मवी कलां में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान गगनदीप कौर (22) पत्नी जगतार सिंह के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल समाना में मृतका के पिता जगदेव सिंह निवासी रायधराना ने बताया कि उसकी लड़की गगनदीप कौर की शादी गांव मवी कलां निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। उसका तीन साल का बेटा भी है। जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मवी कलां से फोन आया था कि उसकी लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना के बाद वे पंचायत को साथ लेकर गांव मवी कलां पहुंचे तो देखा कि उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी और बेटी के गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप कौर के ससुराल वाले अकसर उसे परेशान करते थे। मृतका के पिता जगदेव सिंह ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलने पर समाना के डीएसपी जसवंत सिंह मांगट ने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि इस मामले की हर पहलु से पुलिस जांच कर रही है। बाकि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।