हिदू धर्म के बचाव के लिए कलाकार आगे आएं : विजय कपूर
धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर को शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष विजय कपूर ने किरपान भेंट कर और सिरोपा डालकर सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला : धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर को शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष विजय कपूर ने किरपान भेंट कर और सिरोपा डालकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुनीत इस्सर एक सच्चे और कट्टर हिदू हैं और जब हिदू धर्म से घृणा करने वाले योगराज सिंह ने हिदुओं की मां-बहनों के बारे में अभद्र टिप्पणी दी थी तब पुनीत इस्सर ने योगराज को करारा जवाब दिया था। कपूर ने कहा कि इस मौके पर पंजाब में हिदू धर्म के खिलाफ बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों पर चर्चा हुई। सभी हिदू कलाकारों को पुनीत इस्सर की तरह अपने धर्म के बचाव के लिए आगे आना चाहिए।
पुनीत इस्सर ने कहा कि वो पंजाबी हिदू हैं और पंजाब की मिट्टी से उनका जन्म का रिश्ता है। उनका जन्म अमृतसर में हुआ और उन्हें अपने हिदू होने पर गर्व है और वह हिदू धर्म के खिलाफ किसी भी अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के पंजाब प्रधान विजय सिंह भारद्वाज ने कहा कि कई गैरसामाजिक तत्व किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब में हिदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं जिन्हें वक्त पर ना रोका गया तो आने वाला समय चिताजनक हो सकता है। शिव सेना पंजाब व अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद पंजाब के उपाध्यक्ष मनोज कपूर ने भी पुनीत इस्सर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के बचाव के लिए सभी कलाकारों को आागे आना चाहिए। इस मौके पर शिव सेना पंजाब के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सेक्रेटेरी दरवेश गोयल, हिदू नेता बलजीत सिंह भी मौजूद थे।