पेरोल के बाद फरार हुआ आरोपित नामजद
जेल से पेरोल के बाद वापिस न लौटने वाले गुरविदर सिंह निवासी गांव हाजीपुर के खिलाफ थाना जुल्का पुलिस ने केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 02:19 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 02:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : जेल से पेरोल के बाद वापिस न लौटने वाले गुरविदर सिंह निवासी गांव हाजीपुर के खिलाफ थाना जुल्का पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित है कि गुरविदर सिंह 16 हफ्तों की पैरोल पर जेल से गया था लेकिन सात नवंबर को छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटा। जिस वजह से पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया। इसी तरह सदर थाना पुलिस ने धर्मजीत सिंह निवासी शादीपुर को अदालत के निर्देशों पर भगोड़ा करार दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें