बेटी के कत्ल का आरोपित पिता फरार
बनूड़ (पटियाला) गैर जाति के युवक के साथ भागने पर बेटी के कत्ल का आरोपित पिता राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को बनूड़ थाना पुलिस ने छापेमारी की। घर व अन्य जगह पर रेड करने के बावजूद आरोपित को काबू नहीं किया जा सका।
जागरण संवाददाता, बनूड़ (पटियाला) : गैर जाति के युवक के साथ भागने पर बेटी के कत्ल का आरोपित पिता राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को बनूड़ थाना पुलिस ने छापेमारी की। घर व अन्य जगह पर रेड करने के बावजूद आरोपित को काबू नहीं किया जा सका। वहीं, अस्थियों को लैब में भेज दिया है, ताकि मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार कर सकें। आरोपित राम सिंह अपनी बेटी के संस्कार के बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। कर्फ्यू के दौरान भी वह आरोपित फरार होने में कामयाब हो गया है, जिस वजह से पुलिस को उसे काबू करने में दिक्कत हो रही है। घटना के अनुसार राम सिंह की 18 साल की लड़की करीब एक हफ्ते पहले घर से गैर जाति के हरियाणा के एक लड़के के साथ भाग गई थी। हरियाणा पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था और दोनों परिवारों को पुलिस थाने बुलाया। दोनों में रा•ाीनामा करवा लड़का व लड़की को उनके परिवार के हवाले कर दिया था। बेटी के गैर जाति वाले लड़के संग भागने पर बेइज्जती महसूस करते हुए राम सिंह ने गुस्से में एक अप्रैल तड़के करीब तीन बजे बेटी का कत्ल कर दिया था।