25 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद
सदर समाना पुलिस ने एक कार से 25000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 04:37 PM (IST)
जेएनएन, समाना : सदर समाना पुलिस ने एक कार से 25000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। सहायक थानेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि गांव ढैंठल के पास भाखड़ा नहर पुल पर एक कार चालक पुलिस को देख कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। कार से 25 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने कार चालक सतपाल सिंह निवासी गांव ढैंठल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें