200 नए संक्रमित, 206 स्वस्थ होकर घर लौटे
पटियाला संक्रमितों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई है। आज 200 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले 206 लोग हैं। पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : संक्रमितों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई है। आज 200 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, स्वस्थ होने वाले 206 लोग हैं। पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि 2700 के करीब रिपोर्ट में से 200 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से चार पॉजिटिव मामलों की सूचना संगरूर, तीन की सूचना एसएएसस नगर, एक की लुधियाना, एक की सूचना चंडीगढ़ से प्राप्त हुई है। इस तरह अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या 9962 हो गई है। मिशन फतेह के अंतर्गत जिले के 206 ओर मरीज कोविड से ठीक हो गए हैं। अब तक स्वस्थ होने वाले 7549 हो गए हैं। पॉजिटिव मामलों में से पांच अन्य मरीजों की मौत होने के कारण मौतों की संख्या 275 हो गई है। जिला में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 2138 है। पॉजिटिव केसों में 200 में से 80 पटियाला शहर, आठ समाना, 45 राजपुरा, 17 नाभा, ब्लॉक भादसों से 11, ब्लॉक कौली से 11, ब्लॉक कालोमाजरा से पांच, ब्लॉक हरपालपुर से दो, ब्लॉक दूधनसाधां से चार, ब्लाक शुतराणा से 17 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 46 पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने, 154 कंटेनमेंट जोन और ओपीडी में आए नये फ्लू और बिना फ्लू लक्षणों वाले मरीजों के लिए सैंपलों में से शामिल हैं। मरने वालों में से दो पटियाला के
डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि मरने वालों में दो पटियाला शहर, एक समाना, एक नाभा, और एक कौली ब्लाक से संबंधित है। पहला पटियाला के लाल बाग का 86 वर्षीय बुजुर्ग, दूसरा अमन नगर का 72 वर्षीय बुजुर्ग, तीसरा नाभा की डिफेंस कॉलोनी का 49 वर्षीय व्यक्ति, चौथा गांव ड्रोली ब्लाक कौली का 35 साला का व्यक्ति व पांचवा गांव ककराला तहसील समाना का 55 वर्षीय पुरुष है। सभी शूगर व हाइपरटेंशन बीमारी से ग्रसित थे।
दो स्थानों में लगाई माइक्रो कंटेनमेंट
तहसील घनौर के गांव मंजोली और पटियाला के घुम्मण नगर बी की गली आठ में माइक्रो कंटेनमेंट लगा दी गई है। इससे अब कुल माइक्रो कंटेनमेंट और कंटेनमेंट वाले एरिया की संख्या 12 हो गई है।