पुक्का के 15 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कैनेडा रवाना
पंजाब के उच शिक्षा मंत्री ने आज पंजाब अनएडिड कॉलेज एसोसिएशन (पुक्का) के 15 मेंबरी प्रतिनिधिमंडल को कैनेडा के लिए झंडी दिखाई।
संस, राजपुरा : पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री, तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने आज पंजाब अनएडिड कॉलेज एसोसिएशन (पुक्का) के 15 मेंबरी प्रतिनिधिमंडल को कैनेडा के लिए झंडी दिखाई। यह प्रतिनिधिमंडल आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज, राजपुरा के चेयरमैन, डॉ. अंशु कटारिया और पुक्का के अध्यक्ष, डॉ. अंशु कटारिया के नेतृत्व में जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य कैनेडा के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी और पुक्का मेंबर कॉलेज के मध्य अकादमिक गठजोड़ की संभावनाओं के बारे मे बातचीत करना है।
डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल कैनेडा की अलग-अलग जगहों पर विजिट करेगा, जिनमें वैंकोवर, कैलगरी, अडोमटन, कैमलोपस, विकटोरिया, सूरे, अबटसफोर्डए केलोवना आदि है। डॉ. अंशु कटारिया, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज, अशोक गर्ग, अश्वनी गर्ग, सविन्द्र सिंह, मंजिन्द्र कौर, गुरसिमरनजीत सिंह, मोहित महाजन, अनु महाजन, नीतेश के गर्ग, नलिनी चोपडा, चन्द्र मोहन, परमिन्द्र पॉल शर्मा, भारत शर्मा, राज कुमार थापर मौजूद थे।