10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन
पटियाला मिनी सचिवालय के सामने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत छोड़ो आंदोलन के दिन को समर्पित भारत बचाओ दिवस मनाने के रूप में देशव्यापी रोष प्रदर्शन किया।
जेएनएन, पटियाला : मिनी सचिवालय के सामने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत छोड़ो आंदोलन के दिन को समर्पित भारत बचाओ दिवस मनाने के रूप में देशव्यापी रोष प्रदर्शन किया। इस संबंध में एटक, इंटक, सीटीयू पंजाब, पससफ और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के साथ संबंधित सैकड़ों मुलाजिम मजदूर और मेहनतकशों ने जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व पंजाब एटक के जनरल सचिव निर्मल सिंह धालीवाल, इंटक के जिला प्रधान जगरूप सिंह, सीटीयू पंजाब के दर्शन सिंह बेलूमाजरा, दर्शन सिंह लुंबाना, बैंक इंप्लाईज फेडरेशन नेता एसके गौतम ने किया।
मोदी सरकार की देशविरोधी आर्थिक और औद्योगिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया। नेताओं ने कहा कि कोरोना के डर का प्रचार लोकविरोधी नीतियों, लोग विरोधी कानून, मजदूर विरोधी कानून, किसान विरोधी आर्डिनेंस, बिजली बिल, मोटर व्हीकल कानून और पब्लिक सेक्टर बेचने के फैसले लागू किया गए हैं। कई मुद्दों पर संघर्ष कर रहे 10 केंद्रीय संगठन इन मसलों को लेकर अब देश व्यापक हड़ताल की तरफ बढ़ेंगे। इस अवसर पर उतम सिंह बागड़ी, जगमोहन नोलखा, हरी सिंह दौणकलां, बलदेव राज बत्ता, जमेरदीन, रत्न चंद मौजूद थे।