भारतीय मजदूर संघ आज करेगा प्रदर्शन
केंद्र एवं राज्य सरकारों की तरफ से श्रम कानूनों में फेरबदल का भारतीय मजदूर संघ पुरजोर विरोध करेगा।
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : केंद्र एवं राज्य सरकारों की तरफ से श्रम कानूनों में फेरबदल का भारतीय मजदूर संघ पुरजोर विरोध करेगा। इस संबंध में 20 मई को जिला मुख्यालयों में डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएंगे। यह बात भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ओपी वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि मजदूर के विरोध में काम करने वाली किसी भी सरकार का मजदूर संघ डटकर विरोध करेगा। वैश्विक महामारी के चलते अभी मजदूर संघ ने महामहिम राष्ट्रपति को दिए जाने वाले ज्ञापन में कानून को वापस लेने आग्रह होगा। अगर यह कानून वापस नहीं लिया जाता तो मजदूर संघ केंद्रीय नेतृत्व की दिशा निर्देश पर कोई भी बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार रहेगा। नगर कौंसिल ने बांटा राशन
फोटो 7 :राशन वितरित करते नगर कौंसिल के पदाधिकारी
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : नगर कौंसिल सुजानपुर की तरफ से लोगों को राशन को बाटा गया। जूनियर सहायक तिलक राज शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 12, 8 तथा 4 के लोगों को राशन दिया गया एवं कोरोना से बचाव को जागरूक किया।
शिवसेना का लंगर जारी
फोटो 8 : लंगर में खाना खिलाते सतीश महाजन
संवाद सहयोगी, पठानकोट : जत्थेदार केसर सिंह मार्ग में स्थित शिवसेना का लंगर जारी है। सैली कुलिया अंगूरा वाला बाग में खाना खिलाया जा रहा है। उत्तर भारत चेयरमैन शिव सेना पंजाब सतीश महाजन ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से यह पुण्यसेवा की जा रही है। जिला देहाती चेयरमैन बलजीत सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास था कि कोई भूखा ना सोए और हम इस में सफल हुए हैं। इस मौके पर सिटी प्रधान हरीश सिंह, एमसी चमनलाल, भगवती, रमेश कुमार सैनी, रघुवीर सैनी, प्रिंस सभरवाल, राकेश सूरी, अभिषेक शर्मा, आदित्य रिंकी, रिंकू रेखा, तुलसी, खुशबू, बादशाह, देशराज उपस्थित थे। इंस्पेक्टर हरीश को दूसरी बार मिलेगा डीजीपी डिस्क अवॉर्ड
फोटो 17 : हरीश गुलेरिया
संवाद सहयोगी, डमटाल : डमटाल पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया को दूसरी बार डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले उन्हें 2015 में भी डीजीपी डिस्क अवार्ड मिल चुका है। पुलिस विभाग ने उनको दूसरी बार डिस्क अवार्ड से नवाजा है। नशे का गढ़ कहे जाने वाले डमटाल थाना में बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।