Move to Jagran APP

महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय देना चाहिए: मोना

मोना जयसवाल ने कहा महिला शक्ति को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। महिलाओं की देश में 50 फीसद की भागीदारी है लेकिन महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में कम सक्रिय हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 05:46 PM (IST)
महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय देना चाहिए: मोना
महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय देना चाहिए: मोना

जागरण संवाददाता, पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक मीटिग होटल यूनाइट में जिला अध्यक्ष वीना परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जयसवाल, प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष नेक मन्हास, पूजा चोपड़ा व लीगल सेल पंजाब से एडवोकेट आरती दयाल शामिल हुई। मीटिग में मोना जयसवाल ने कहा महिला शक्ति को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। महिलाओं की देश में 50 फीसद की भागीदारी है, लेकिन महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में कम सक्रिय हैं। पढ़ी-लिखी महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी क्षमता का परिचय देना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में घमासान जारी है। यह सब सिद्धू के आने के बाद कांग्रेस से हो र हा है। अकाली दल पर लोग अभी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रम ना कर पाए इसके लिए कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने आदमी किसानों के वेष में भेजकर हमारी मीटिग में डिस्टर्ब कर रहे हैं, लेकिन हमें इस सब से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें घर-घर जाकर महिलाओं से बात करनी चाहिए।

इसके अलावा मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं जिनसे आम गरीब लोगों को फायदा मिला है और महिला शक्ति इसकी सबसे बड़ी लाभ पात्री रही है उनको बताना चाहिए। जैसे कि 8 करोड़ परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन व गैस सिलेंडर मिला है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को ही हुआ है। घर-घर शौचालय इसका फायदा भी महिलाओं को ज्यादा हुआ, क्योंकि बाहर ओपन में जाना उनके लिए ही दुखदाई था। जन धन योजना में उनके अकाउंट खोले हैं और कोविड-19 मैं उनके खाते में सीधे पैसे आए हैं।

मीटिग में पूर्व विधायक सीमा देवी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय शर्मा, महामंत्री विनोद धीमान, मीना लरनाच, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेनू देवी, उपाध्यक्ष मनप्रीत दर्शना, किरण अरोड़ा, निर्मला, लक्ष्मी, नीलम, मीना देवी, अलका, आशु, रिश्ता, सृष्टा इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.