महिलाओं ने अंताक्षरी खेलकर मनाई तीज
इस मौके पर महिलाओं ने ढोलकी अंताक्षरी व गिद्दा डालकर तीज पर्व त्योहार का मजा लिया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार पंजाब की समृद्ध विरासत परंपरा का हिस्सा है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: महिलाओं की ओर से किरण गुप्ता की अध्यक्षता में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर किरण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना है। इस मौके पर महिलाओं ने ढोलकी, अंताक्षरी व गिद्दा डालकर तीज पर्व त्योहार का मजा लिया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार पंजाब की समृद्ध विरासत परंपरा का हिस्सा है। नई पीढ़ी इस विरासत से दूर होती जा रही है। उनका यह प्रयास है कि युवा पीढ़ी को इस सांस्कृतिक त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें बताना कि इस त्यौहार को किस प्रकार मनाया जाता है।
इस मौके पर सावन के गीत गाए गए तथा इस प्रकार के पकवान बनाकर इस पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम में मीना सोनी, राज धीमान, किरण महाजन, अंजना महाजन, डाली महाजन, लवली, रेनु, आरती, निशा, मीना, मनिदर, सिम्मी, शशि, रेनु, वीना, निम्मी, प्रवीण, सुचेता, सुनीता, सरोज भी उपस्थित थे।