जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी
गांव चझेली में बीती देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 27 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 10:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पठानकोट
गांव चझेली में बीती देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 27 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पीड़ित महिला की पहचान विद्या के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ित की हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें