बिना मंजूरी के प्रदर्शन करने पर आप के 13 कार्यकर्ताओं पर केस
बिना मास्क और बिना मंजूरी के प्रदर्शन करने के आरोप में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : बिना मास्क और बिना मंजूरी के प्रदर्शन करने के आरोप में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। इन सभी ने प्रदर्शन के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा था। एसआइ पुरुषोत्तम लाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी रात को अड्डा फतेहपुर में मौजूद थी। एसआइ के व्हाट्सएप पर एक फोटो गांव नड़ोली थाना नरोट जैमल सिंह की सरपंच के पति ने भेजी। इसमें शिकायत की गई कि आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर नड़ोली निवासी विनोद कुमार अपने साथ 12 लोगों को बिना मंजूरी के शारीरिक दूरी का ध्यान न रखते हुए बिना मास्क नारेबाजी कर रहा था। उसने सरकार की ओर से जारी आदेशों की उल्लंघना की है। इसके चलते नरोट जैमल सिंह थाने में विनोद कुमार, गणेश कुमार, गणेश, रामदास, दलीप कुमार, बलकार चंद, कालू, शैंटी, वरुण कुमार, अंकू, हर्ष कुमार, अब्बी, टिकू निवासी नड़ोली के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की गई है।