जेई से जल सप्लाई मस्ट्रोल यूनियन परेशान, कार्रवाई की मांग
जल सप्लाई मस्ट्रोल यूनियन की बैठक प्रधान लक्खा सिंह की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, माधोपुर : जल सप्लाई मस्ट्रोल यूनियन की बैठक प्रधान लक्खा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर यूनियन सदस्यों ने जेई बलवीर सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। आरोप लगाया कि जेई कर्मचारियों को बिना वजह परेशान कर रहा है। विभाग से आग्रह है कि जेई के कार्यों की जांच की जाए और उनके कार्यों की आरटीआई द्वारा जानकारी ले। गत दिनों जेई ने पानी का बिल काट रहे कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार किया। यूनियन ऐसी कार्यप्रणाली को ाहन नहीं करेगी और 19 नवंबर को जेई के खिलाफ धरना दिया जाएगा। मौके पर उपप्रधान स्वर्ण सिंह, जगजीत, भाग सिंह, अवतार सिंह, गुरवचन सिंह, सुभाष चंद्र भी मौजूद थे।
जेई बलवीर सिंह ने कहा कि वाटर सप्लाई कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया था, जिसके चलते उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा था।