विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यानपुर-जंडी चौंता-घरोटा मार्ग को अपग्रेड करने की मांग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 02:18 AM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी घरोटा निर्माणाधीन नए हाईवे को मिलाता व्यानपुर-जंडी चौंता-घरोटा मार्ग को अ

व्यानपुर-जंडी चौंता-घरोटा मार्ग को अपग्रेड करने की मांग
व्यानपुर-जंडी चौंता-घरोटा मार्ग को अपग्रेड करने की मांग

संवाद सहयोगी, घरोटा: निर्माणाधीन नए हाईवे को मिलाता व्यानपुर-जंडी चौंता-घरोटा मार्ग को अपग्रेड कर दो जिलों के लोगों को राहत देने के लिए लोगों ने गुहार लगाई, ताकि बढ़ते यातायात साधनों व संकीर्ण मार्ग के कारण आए दिन हो रहे हादसों पर अंकुश लग सके। क्षेत्रवासी बोध सिंह, राजेश सिंह, मनोहर सिंह, स्वर्ण सिंह, वरियाम चंद, मदन सिंह, जोगिद्र पाल, कालू शर्मा, अमित सूरी व अशोक कुमार ने कहा कि यह मार्ग कई गांवो को आपस में जोड़ता है। यह चक्की दरिया के करोड़ों की लागत से निर्मित हाई लेवल पुल और कंकरीट मार्ग को मिलता है। वहीं प्रसिद्ध तीर्थ स्थान पिडोरी धाम, तिव्वडी छावनी, पुराना शाहला के अतिरिक्त गुरदासपुर क्षेत्र के गांवों को जोड़ता है। वहीं दूसरी ओर पठानकोट व घरोटा को जाने वाले लोग भी इस मार्ग से हो कर गुजरते हैं, लेकिन बढ़ते यातायत साधनों के कारण यह मार्ग तंग होता जा रहा है। क्रशर व भट्ठा उद्योग की गुजरती टिप्परों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण भी मार्ग की स्थिति दयनीय हो गई है। इसलिए कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी इस मार्ग को जल्द अपग्रेड करे।

पूर्व ब्लाक समिति सदस्य व कांग्रेस नेता अजमेर सिंह ने कैबिनेट मंत्री व हलका विधायक से मांग करते हुआ कहा कि जल्द उक्त मार्ग को अपग्रेड कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के अपग्रेड होने से क्षेत्र के किसानों को गन्ने की फसल को मिल में ले जाने में भी राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।