गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां ने निकाली प्रभातफेरी
आज भी संगत ने भारी उत्साह दिखाते हुए प्रभात फेरी में भाग लिया। उन्होंने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य पर 21 नवंबर को सुबह
जागरण संवाददाता, पठानकोट
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के संदर्भ में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा प्रधान सरदार सतनाम ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। प्रधान सरदार सतनाम ¨सह ने बताया कि 23 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर पिछले एक सप्ताह से प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुपर्व के उपलक्ष्य पर 21 नवंबर को सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ शुरू होगा जिसका 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे भोग डाला जाएगा। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। इस मौके पर सुरजीत ¨सह, दर्शन ¨सह, छत्रपाल ¨सह, दयाल ¨सह, जसपाल ¨सह, दर्शन ¨सह, रंजीत ¨सह, संतोष कौर, सुरेंद्र कौर व नरेंद्र कौर आदि मौजूद थे।