Move to Jagran APP

वरुण विक्की बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता हरप्रीत ¨सह जोगा की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM (IST)
वरुण विक्की बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
वरुण विक्की बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, जुगियाल

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता हरप्रीत ¨सह जोगा की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया, जिसमें सुजानपुर के विधायक दिनेश ¨सह बब्बू, जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन महाजन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बख्शीश ¨सह विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरूण विक्की की हार पहना कर ताजपोशी की गई। इस मौके पर मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने वरून विक्की को बधाई देते हुए युवा मोर्चे की पुरानी जिला की टीम की जानकारी दी। इस मौके पर विपिन महाजन ने वरून विक्की को बधाई दी और कहा कि वरून विक्की की नियुक्ति उस समय हुई है जिस समय 2019 का लोक सभा का चुनाव सामने है। उन्होंने वरून विक्की को कड़ी मेहनत से चुनाव में कार्य कर अपनी क्षमता दिखाने को कहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से पुरी दुनिया में भारत का कद ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सब का साथ सब का विकास का नारा देकर हर वर्ग का विकास करने का वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पिछली गठबंधन सरकार ने अनेकों विकास कार्य किए हैं। उन्होंने पेप्सी प्लांट को दिनेश ¨सह बब्बू और विनोद खन्ना की देन बताया और कांग्रेस पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर ¨सह, सुजानपुर के नगर कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल, सुरेश भगत, बलवीर मनहास, अमित डोगरा, सोनी सरोच, सनी पठानिया, हरप्रीत ¨सह, मक्खन ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.