पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान जारी
पशुपालक विभाग की तरफ से पशुओं के टीकाकरण का अभियान जारी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर : पशुपालक विभाग की तरफ से पशुओं के टीकाकरण का अभियान जारी है। राज्य पशु चिकित्सा निरीक्षक संघ के अध्यक्ष सरदार भूपिदर सिंह सच्चर, राजीव मल्होत्रा, केवल सिंह सिद्धू, बृंदरपाल सिंह काहिरा, हरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह गिल, हरप्रीत सिंह जीरा, सतनाम सिंह, सतनाम सिंह ढींडसा, गुरमीत मेहता, जगराज सिंह रावल, बलदेव सिंह सिद्धू, राम लुभाया, किशन चंद्र महाजन ने बताया कि सरकार की तरफ से पशुओं को निश्शुल्क टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। प्रेस सचिव किशन चंद्र महाजन ने कहा कि पशुपालक इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें