Move to Jagran APP

पेशी से लौटे 2 कैदी पुलिस को चकमा दे भागे, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जिला कोर्ट में पेशी से लौटे 5 कैदियों में 2 कैदी सब-जेल पठानकोट के बाहर पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:25 PM (IST)
पेशी से लौटे 2 कैदी पुलिस को चकमा दे भागे, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
पेशी से लौटे 2 कैदी पुलिस को चकमा दे भागे, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

संस, पठानकोट

loksabha election banner

जिला कोर्ट में पेशी से लौटे 5 कैदियों में 2 कैदी सब-जेल पठानकोट के बाहर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एक कैदी को तो पुलिस ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया लेकिन दूसरा कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर हथकड़ी समेत ही फरार हो गया। कैदी के फरार हो जाने पर पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए भागदौड़ करने लगी हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कैदी पकड़ा नहीं गया था। भागने वाले दोनों कैदियों पर चोरी और लूट के केस चल रहे हैं। भागने में सफल रहा कैदी हर्ष गिल उर्फ चाबी निवासी प्रीत नगर है जबकि भागने में असफल रहे कैदी की पहचान सन्नी उर्फ काका निवासी ईसा नगर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हर्ष उर्फ चाबी पर कुल 11 लूट के केस चल रहे हैं। चाबी लूट गिरोह का मुख्य सरगना हर्ष उर्फ चाबी ही है जो पहले भी पुलिस की गिरफ्त से भाग चुका है। वहीं भागने में असफल हुए कैदी सन्नी पर 3 चोरी के केस चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सब-जेल पठानकोट में बंद कुल पांच कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। पेशी से लौटने पर जैसे ही पुलिस सुरक्षा के बीच पांचों कैदियों को सब-जेल के अंदर ले जाया जाने लगा तो अचानक उक्त दोनों कैदी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। आरोपी हर्ष उर्फ चाबी मोहल्ला प्रीत नगर की तरफ भागा तो वहीं आरोपी सन्नी नैरोगेज रेलवे ट्रैक पर ही भागने लगा। कैदियों के भागने पर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी उनके पीछे भागे और कुछ ही दूरी पर आरोपी सन्नी को पकड़ लिया गया जबकि हर्ष उर्फ चाबी फरार होने में सफल हो गया। हर्ष उर्फ चाबी को पकड़ने के लिए देर शाम तक पुलिस भागदौड़ करती रही। खबर लिखे जाने तक थाना डिवीजन नम्बर- 2 की पुलिस पकड़े गये कैदी को साथ लेकर हर्ष को मोहल्ला प्रीत नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में ढूंढ रही थी। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी इस बारे पूछताछ की गई जिसमें कई लोगों ने बताया कि उन्होनें हर्ष को भागते हुए देखा। थाना डिवीजन नं 2 के प्रभारी र¨वदर रूबी ने बताया कि फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ जारी है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पहले भी भाग चुका है हर्ष उर्फ चाबी

जानकारी के अनुसार चर्चित लूट गिरोह चाबी का मुख्य सरगना हर्ष उफ चाबी पहले भी इसी तरह पुलिस की गिरफ्त से पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। पिछले साल नवंबर महीने में भी हर्ष उर्फ चाबी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस लगातार हर्ष उर्फ चाबी को पकड़ने के लिए धरपकड़ में लगी रही थी और कुछ दिनों बाद ही हर्ष गिल को उसकी एक महिला मित्र के लमीनी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

पकड़ा गया आरोपी बोला- पहले से ही थी भागने की प्ला¨नग

पुलिस द्वारा कुछ ही दूरी पर पकड़े गए आरोपी सन्नी से की गई पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपियों ने भागने की पहले से ही प्ला¨नग कर रखी थी। सन्नी ने बताया कि उसका भागने का इरादा नहीं था लेकिन कोर्ट में पेशी से लौटते समय बस में ही हर्ष उर्फ चाबी ने भागने की अपनी प्ला¨नग के बारे में बताया। सन्नी के मुताबिक हर्ष भागकर अपनी किसी महिला के घर जाने वाला था। इसके बाद बस से उतर कर जैसे ही पुलिस कर्मी उन्हें सब-जेल में ले जाने लगे तो अचानक हर्ष उर्फ चाबी भाग गया जिसके बाद वह (सन्नी) भी हर्ष को देखकर भाग निकला और आगे जाकर पकड़ा गया।

फरार कैदी को पकड़ने के लिये दबिश जारी, जल्द कर लिया जायेगा काबू- थाना प्रभारी रविन्द्र रूबी

थाना डिवीजन नम्बर-2 के प्रभारी रविन्द्र ¨सह रूबी ने बताया कि पुलिस की ओर से फरार कैदी को काबू करने के लिये लगातार दबिश की जा रही है। उसके सगे संबंधियों तथा अन्य रिश्तेदारों के घर छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.