Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

थाना एक की पुलिस ने चोरी किए मोटरसाइकिलों को बेचने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 14 Jun 2021 06:05 PM (IST)
Hero Image
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

जागरण संवाददाता, पठानकोट: थाना एक की पुलिस ने चोरी किए मोटरसाइकिलों को बेचने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सक्षम मन्हास निवासी नाजोचक्क व साहिल कुमार निवासी घरोटा के रूप में हुई है। आरोपितों से बिना नंबर के दो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ अन्य मोटरसाइकिल बरामद किए।

थाना एक की पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज किया। डीएसपी सिटी राजिदर मन्हास ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि उन्होंने उक्त सभी मोटर साइकिल ध्रुव पार्क और जिला कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किग से चुराए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने उक्त दोनों आरोपियों को दो मोटर साइकिलों समेत पकड़ा था। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने माना कि यह मोटर साइकिल चोरी के हैं। उसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ और मोटरसाइकिल बरामद किए। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पिछले दो साल से मोटरसाइकिल चोरी के धंधे में लगे थे। आरोपितों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में और वाहन रिकवर हो सकते हैं।