करतार ¨सह सराभा के जीवन पर प्रकाश डाला
वीर हकीकत राय युवा मोर्चा सुजानपुर की ओर से रॉयल वैली पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अक्षय महाजन व प्रधान सुधीर महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर
वीर हकीकत राय युवा मोर्चा सुजानपुर की ओर से रॉयल वैली पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अक्षय महाजन व प्रधान सुधीर महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अक्षय महाजन व प्रधान सुधीर महाजन ने बच्चों को शहीद करतार ¨सह सराभा के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि करतार ¨सह सराभा ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ जंग का झंडा बुलंद किया था। इसी दौरान देश की एकता अखंडता व आजादी के लिए हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। इस मौके पर नगर मंत्री सन्नी, साहिल, प्रेस सचिव पवन काली, प्रवेश शर्मा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें