ट्रेड यूनियनों ने निकाली भरत बचाओ रैली
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन और मजदूर मुलाजिम फेडरेशनों के ने रैली निकाल भरत बचाओ दिवस मनाया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन और मजदूर मुलाजिम फेडरेशनों के ने रैली निकाल भरत बचाओ दिवस मनाया। एटक, एकटू, सीटीयू पंजाब तथा पीएमओ नेता राम बिलास ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, सुरेंद्र कुमार माजरा व गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में निकाली गई रैली लेबर शैड से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस वहीं पर संपन्न हुई। इस मौके पर कामरेड नत्था सिंह डढवाल, सत्य देवी सैनी, अश्वनी कुमार हैप्पी, शिव कुमार व जसवंत सिंह संधू ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से मजदूरी के उत्थान के लिए बनाए गए कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रेलवे, कोल, खनन, बीएसएनएल, जहाजरानी, इसरो, गैस व तेल कंपनियां आदि अन्य पब्लिक विभागों को धड़ाधड़ प्राइवेट हाथों में बेचा जा रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ जो कोई भी बोलता है उन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है। मोदी सरकार की तर्ज पर कैप्टन सरकार भी लोक व मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। लोगों के साथ किए गए चुनावी वायदों को पूरा करने पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इसलिए, केंद्र व पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ एक साथ खड़े होने का वक्त आ गया है। इस मौके पर कामरेड बलवंत सिंह, जनक राज वशिष्ठ, सुरेंद्र सिंह, अजीत गंदला लाहड़ी, मास्टर प्रेम सागर, रघुबीर सिंह धलौरिया, बलवीर सिंह बेड़ियां, बलकार चंद भरियाल लाहड़ी, सोहन लाल, देव राज, तिलक राज, अश्वनी कुमार, यशपाल सहित अन्य भी थे।