सड़क की मरम्मत का काम भाजपा के धरने का नतीजा
खानपुर से पगोली सड़क की मरम्मत का काम भाजपा के धरने का नतीजा है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : खानपुर से पगोली सड़क की मरम्मत का काम भाजपा के धरने का नतीजा है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोड की हालत अति निदनीय थी, मगर इस ओर कोई ध्यान दिया गया। इसके चलते भाजपा ने रोड के बीच धरना दिया। लंबे समय से सोई सरकार की नींद जागी और रोड का काम शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सड़क निर्माण में सही तरीके से पूरी सामग्री लगे, ताकि लोगों को बार-बार यह समस्या ना उठानी पड़े। अगर रोड में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया तो भाजपा को मजबूरन सही काम करवाने के लिए और रोष प्रदर्शन करना पड़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें