Move to Jagran APP

नेशनल हाईवे पर बेसहारा पशुओं की भरमार, बना रहता है हादसे का खतरा

जिला प्रशासन द्वारा पशुओं की समस्या के लिए कोई हल नहीं किया गया है जिसके कारण दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब सरकार व जिला प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या का हल निकाले।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 04:54 PM (IST)
नेशनल हाईवे पर बेसहारा पशुओं की भरमार, बना रहता है हादसे का खतरा
नेशनल हाईवे पर बेसहारा पशुओं की भरमार, बना रहता है हादसे का खतरा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: सुजानपुर-जम्मू राजमार्ग पर बेसहारा पशुओं के घूमने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं की समस्या के लिए कोई हल नहीं किया गया है, जिसके कारण दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब सरकार व जिला प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या का हल निकाले। हाईवे पर हो रही दुर्घटनाएं: अलविंदर सिंह

loksabha election banner

अलविदर सिंह लाडी चेयरमैन ब्लाक समिति सुजानपुर ने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटना हो रही है। जिला प्रशासन उसका हल निकाले। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में काऊ टैक्स वसूल किया जा रहा है, लेकिन बेसहारा पशुओं की समस्या का हल नहीं हो रहा। हाईवे पर पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही: रंजीत सिंह

समाज सेवक रंजीत सिंह फ्लोरा ने कहा कि बेसहारा पशुओं की संख्या सुजानपुर-जम्मू नेशनल हाईवे पर लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण हादसे के लोग शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कऊ टैक्स वसूलने के बाद भी बेसहारा पशुओं की समस्या का हल नहीं हो रहा है। एकाएक सड़क के बीच में आ जाते हैं पशु: डा. घनश्याम

डाक्टर घनश्याम राय शर्मा सोशल वर्कर ने कहा कि राजमार्ग से रोजाना काफी संख्या में वाहन जम्मू-कश्मीर के लिए आते जाते हैं। इस व्यस्त राजमार्ग पर गायों का झुंड घूमता रहता है जो कि एकाएक सड़क के बीच आ जाते हैं। यह पशु दिन भर सड़क के आसपास घूमते रहते हैं तथा इसके किनारों पर बैठ जाते हैं तथा कई बार भागते हुए सड़क के बीचो बीच आ जाते हैं। वाहन नियंत्रित करने में होती है परेशानी: जसपाल सिंह

जसपाल सिंह पाली सिटी प्रधान शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि नेशनल रोड पर अचानक पशु आ जाते हैं। उस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को अपना वाहन नियंत्रण करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को इस तरफ विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है ऐसे में अचानक से किसी पशु के गाड़ी के आगे आ जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पशुओं का कैटल पाउंड पहुंचाया जाए: राजेश महाजन

राजेश महाजन गोगी एमडी भारत इंजीनियरिग व‌र्क्स ने कहा कि अकसर जब पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो उन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाता है। ऐसे में यह पशु अपने चारे की तलाश में सड़क के किनारे झाड़ियों तथा उन स्थानों पर रुख करते हैं जहां पर हरियाली होती है। इसी दौरान ही इनके चलते दुर्घटनाएं हो जाती है। जो पशुपालक अपने पशुओं को आवारा छोड़ते हैं उनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाए। वहीं इन आवारा पशुओं को पकड़कर कैटल पाउंड में भेजा जाए।

काउ टैक्स देने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा: रंजीत सिंह

रंजीत सिंह रामगढि़या एमडी न्यू रामगढि़या इंजीनियरिग व‌र्क्स ने कहा कि काऊ टैक्स देने के बावजूद भी बेसहारा पशु घूम रहे हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। पंजाब सरकार इसके लिए कड़े कदम उठाए।

समस्या का करवाया जाएगा समाधान: मन्हास

नगर कौंसिल सुजानपुर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मन्हास का कहना है कि बेसहारा पशुओं को गोशाला तक पहुंचाने का जल्द समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए हाउस की मीटिग में प्रस्ताव पारित करवाकर पशुओं को पकड़ने का काम करवाया जाएगा ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.