शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में 20 लोगों को काटा
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
संस, पठानकोट : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शहर के मुख्य चौकों पर अक्सर आवारा कुत्तों के झुंड घूमते देखा जा सकता है। आलम यह है कि आवारा कुत्तों से डर कर लोग सुबह व देर रात को घरों से निकलने से भी कतराने लगे हैं। सिविल अस्पताल के आंकडों पर नजर दौड़ाई जाए तो दो दिनों में आवारा कुत्तों ने 20 लोगों को काट कर घायल किया है।
सिविल में मरीजों का लगा तांता
इसमें अकेले जिला अस्पताल में ही रोजाना एवरेज आधा दर्जन लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं। सिविल के रिकार्ड अनुसार बीते पंद्रह दिनों में 100 के अधिक लोग अपना उपचार करवाने पहुंचे हैं।
सिविल अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध
पठानकोट सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र ¨सह ने बताया कि सिविल अस्पताल में डॉग बाइट के रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध है। सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने वाले मरीज को मात्र 40 रुपये में उपचार दिया जा रहा है। 28 दिन की चार बार चलने वाली इस ट्रीटमेंट में प्रति दिन दस रूपए के दो इंजेक्शन मरीज की दोनों बाजूओं में लगाए जाते हैं। यही इलाज प्राईवेट में कई गुणा अधिक है।
गांव भनवाल के लोग परेशान
गांव भनवाल में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन इन कुत्तों द्वारा लोगों को काटा जा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग तो घरों से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं। आवारा कुत्तों से परेशान लोग कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन बावजूद इसके कोई हल नहीं हो पाया है। कुत्तों की संख्या इतनी अधिक है कि गांव के हर गली में आवारा कुत्तों का झुंड दिख जाता है। दोपहिया वाहन चालक इन आवारा कुत्तों के आतंक के कारण कई बार हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। दोपहिया वाहन दिखते ही कुत्तों का झुंड वाहन चालक के पीछे भागने लग जाता है जिससे वाहन चालक का बैलेंस खराब हो जाता है। लोगों की मांग है कि कुत्तों को पकड़ा जाए और पक्के तौर पर समस्या का हल किया जाए।
गांव के पंचायत सदस्य नरेंद्र ¨सह, बलवीर ¨सह, जोध ¨सह, हरीश शर्मा, सु¨रदर पाल, भाग ¨सह, अमन कुमार आदि ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इसका हल करे ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। उन्होनें बताया कि कुत्तों द्वारा गांव के पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को काटा जा चुका है।