पठानकोट में अवैध माइनिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज
सुजानपुर पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।

सुजानपुर में अवैध माइनिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। फाइल फोटो
HighLights
सुजानपुर पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ मामला दर्ज किया
माइंस एंड मिनरल्स एक्ट 1957 के तहत कार्रवाई हुई
बहेड़ी बुजुर्ग, माधोपुर क्रेशर एरिया में अवैध खनन जारी था
जागरण संवाददाता, सुजानपुर (पठानकोट)। सुजानपुर पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सुजानपुर में धारा 21(1) माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह मामला एसडीओ माइनिंग गुरसिमरन सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि सुजानपुर क्षेत्र बहेड़ी बुजुर्ग, माधोपुर क्रेशर एरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से माइनिंग की जा रही थी।
जिसके तहत सर्वे ऑफ इंडिया के जांच मुताबिक 1 से लेकर 18 तक एरिया में बेहडी बुजुर्ग, माधोपुर क्रेशर एरिया में खडे पाएं गए जिसके आधार पर माल विभाग के मुताबिक जमीन मालको क्रेशर मालिकों का जांच की जाएगी पुलिस ने अवैध माइनिंग 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने दी।
थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा क्षेत्र में अवैध माइनिंग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।