मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल से दूसरे दिन भी लोग परेशान
पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन यूनियन के प्रधान स्वर्ण ¨सह की अध्यक्षता में मलिकपुर में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर
पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन यूनियन के प्रधान स्वर्ण ¨सह की अध्यक्षता में मलिकपुर में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा कलम छोड़ हड़ताल की गई। इस मौके पर प्रधान राजन मनी और महासचिव स्वर्ण ¨सह ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया गया है जिसके कारण राज्य भर के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष की लहर है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी के खिलाफ आज दूसरे दिन मिनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से कलम छोड़ हड़ताल की गई है तथा 15 फरवरी को भी इसी प्रकार कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार डीए की बकाया किस्तों को शीघ्र जारी करे, वेतन आयोग की रिपोर्ट को जारी कर उसे लागू किया जाए तथा कर्मचारियों को रिवाइज्ड पे स्केल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को हल नहीं किया जाता उनका संघर्ष चलता रहेगा। इस मौके पर राजन मनी, रामदुलारी, अमृत पाल शर्मा, मोहन पाल, अजय कुमार, सतीश कुमार, अजय भगत, राजेंद्र कुमार, कमल ठाकुर, अरुण कुमार, बलदेव राज, अजय ¨सह आदि उपस्थित थे।