Move to Jagran APP

अम्बिकेश्वर महादेव स्वर्गाश्रम धाम में स्तचण्डी महायज्ञ संपन्न

मुख्य आचार्य मुनीश शास्त्री ने बताया कि यह हवन यज्ञ लगातार पिछले नौ दिन चला है। इस दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 पंडितों की ओर से 20 पाठों का अनुसरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:11 PM (IST)
अम्बिकेश्वर महादेव स्वर्गाश्रम धाम में स्तचण्डी महायज्ञ संपन्न
अम्बिकेश्वर महादेव स्वर्गाश्रम धाम में स्तचण्डी महायज्ञ संपन्न

संवाद सूत्र, मामून: गांव भटवा स्थित अम्बिकेश्वर महादेव स्वर्गाश्रम धाम में स्तचण्डी महायज्ञ का आयोजन आत्मानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। अंतिम दिन पूर्ण आहुतियां डालकर महायज्ञ को संपूर्ण किया गया। मुख्य आचार्य मुनीश शास्त्री ने बताया कि यह हवन यज्ञ लगातार पिछले नौ दिन चला है। इस दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 पंडितों की ओर से 20 पाठों का अनुसरण किया गया। तत्पश्चात दुर्गा स्तुति हवन हुआ व शाम पांच बजे आरती का आयोजन किया जाता रहा। अंतिम दिन पूर्णाहुति डालकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर हवन यज्ञ में पूर्ण आहुतियां डालकर प्रभु का आशीर्वाद लिया तथा लंगर ग्रहण किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मनमोहन सिंह कोहाल, करतार सिंह, भूपिन्द्र सिंह राणा, मास्टर हरचन्द सिंह, आचार्य राजकुमार, तिलक राज, गगन माथुर, सुमित शर्मा, सोहन लाल, अरुण शर्मा, लव शर्मा, कार्तिक शर्मा, आशीष शर्मा, परवीन शर्मा, कार्तिक शर्मा, काका, बिल्ला, पिकू, संजू, सुरिन्द्र सिंह, नरेश शर्मा कमला देवी, रीना देवी, सुषमा रानी, पूजा देवी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.