बस-आटो की टक्कर के मामले में बस चालक पर मामला दर्ज
उसने आटो धीरे कर लिया। इस दौरान एक बस बड़ी तेजरफ्तार के साथ आई और सीधे आटो में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दोनों टांगों टूट गई और आटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
संवाद सूत्र, पठानकोट: थाना एक की पुलिस ने एक आटो चालक की शिकायत पर बस चालक पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पठानकोट निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए कि वह 25 मई को मलिकपुर में सवारियां छोड़कर घर लौट रहा था। जब भरोली खुर्द के पास पहुंचा तो रास्ते में आम के पेड़ की टाहनी टूटकर सड़क पर गिरी हुई था। उसने आटो धीरे कर लिया। इस दौरान एक बस बड़ी तेजरफ्तार के साथ आई और सीधे आटो में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दोनों टांगों टूट गई और आटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
थाना एक पुलिस ने घायल आटो चालक की शिकायत पर शनिवार को बस चालक जिला कांगड़ा के बारखुर्द निवासी कपिल चंद के खिलाफ 279, 337, 338, 427 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।