विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी गुलशन कुमार 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:37 PM (IST)

पंजाब के पठानकोट जिले के धार ब्लॉक में विजिलेंस विभाग ने थाना प्रभारी गुलशन कुमार को ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रिश्वत लेने के आरोप में थाना धारकला के प्रभारी गुलशन कुमार गिरफ्तार।

रिश्वत लेने के आरोप में थाना धारकला के प्रभारी गुलशन कुमार गिरफ्तार।

HighLights

  1. थाना प्रभारी गुलशन कुमार ₹1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

  2. विजिलेंस विभाग ने पठानकोट के धार ब्लॉक में की कार्रवाई

  3. होटल मालिक से ₹3 लाख की मांग का था मामला

जागरण संवाददाता, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले के धार ब्लॉक में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार को कथित तौर पर ₹1,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले धार कलां स्थित एक होटल मलिक तथा कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था।

इस झगड़े में घायल व्यक्ति की ओर से मेडिकल करवाने के बाद शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई थी। सूत्र बताते हैं की थाना प्रभारी की ओर से इस मामले के निपटारे के लिए होटल मालिक को तंग परेशान किया जा रहा था और 300000 की मांग की गई थी।

थाना प्रभारी से परेशान होटल कारोबारी ने इस केस विजिलेंस को दी। इसी डिमांड की पहली किस्त लेने आज जैसे ही थाना प्रभारी गए थे। जिसकी शिकायत होटल मालिक की ओर से विजलेंस को पहले ही की गई थी। जानकारी के अनुसार मामले में विजिलेंस विभाग की ओर से आगे की जांच की जा रही है।