शिवसेना पंजाब ने बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
शिवसेना पंजाब ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मामून : शिवसेना पंजाब ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंजाब वाइस चेयरमैन वरुण शर्मा ने बताया कि जब पंजाब में आंतकवाद चरम पर था, उस वक्त बेअंत सिंह ने पंजाब की बागडोर संभाली थी। उन्होंने आंतकवाद पर पूरी तरह से नकेल कसी थी। बेशक आतंकवादियों ने उन्हें शहीद कर दिया, लेकिन उन्होंने आतंकवाद से किसी तरह का समझौता नहीं किया। ऐसे शूरवीरों को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर नवल कुमार, निशा भगत, सूरज भारद्वाज, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें