व्यापार मंडल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को व्यापार मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को व्यापार मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन भारत महाजन व प्रधान वेद प्रकाश महासचिव अमित नैयर व कोषाध्यक्ष राजेश पुरी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह बात जग जाहिर है कि देश में होने वाले हर आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होता है। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, राजेश शर्मा, नरेश अरोड़ा, दविन्द्र ¨सह ¨मटू, मनु महाजन, अरूण महाजन, राजीव काला मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें