स्मार्ट फोन से चिपके रहने की लत बहरेपन का दे रही दर्द
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में विश्व श्रवण दिवस पर सेमिनार करवाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 08:20 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : सुनाई न देना अथवा कम सुनाई देना भारत में दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। यह बात एसएमओ डॉ विदू ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में विश्व श्रवण दिवस पर करवाए सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि कान मनुष्य शरीर का अहम अंग है। इसके माध्यम से हम सुन कर अपने विचार व्यक्त कर सकते है। समस्या होने पर अस्पताल या सेहत केंद्र में जाकर उपचार करवाना चाहिएं। डॉ. अमीषा डोगरा, डॉ. रोहित महाजन, डॉ. शैलजा ने भी कानों के रोगों, उपचार पर संबंधी बताया। कान में सीटी की आवाज सुनाई देना, कम सुनाई देना, फोन पर बात करते समय परेशानी, चक्कर आना, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण होने पर विशेषज्ञ से परामर्श करके उपचार करवाएं। उन्होंने आशा वर्करों को कहा कि फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें