नववर्ष को लेकर बॉर्डर एरिया में पुलिस की चेकिंग तेज
नववर्ष के आगमन को देखते हुए जिला पुलिस ने बॉर्डर एरिया में पुलिस की गतिविधियां तेज कर दी है।
संवाद सहयोगी, बमियाल: नववर्ष के आगमन को देखते हुए जिला पुलिस ने बॉर्डर एरिया में पुलिस की गतिविधियां तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने नाकाबंदी कर जेएंडके से आने व जाने वाले वाहनों की विशेष तौर पर चेकिग की। इसके अलावा पुलिस ने रावी दरिया से सटे एरिया में बसे गुज्जरों के डेरों को भी विशेष तौर पर चेक किया।
पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बॉर्डर एरिया के निकट बहते नदी नाले में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें बारीकी से जांच पड़ताल की गई। गन्ने की फसल के खेत अक्सर असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित पनाहगाह साबित होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए गन्ने के खेतों के साथ सटे गुज्जरों के डेरे पर हर उस जगह पर छानबीन की गई। वही नरोट जैमल सिंह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती एरिया के पुलिस नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।