भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में चलाया सर्च ऑपरेशन
सीमावर्ती एरिया में पुलिस ने शुक्रवार को भारत-पाक सीमा से सटे करीब एक दर्जन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया।
संवाद सहयोगी, बमियाल : सीमावर्ती एरिया में पुलिस ने शुक्रवार को भारत-पाक सीमा से सटे करीब एक दर्जन गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधियां नहीं मिली। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाकर पशुओं के तबेले और खेतों में बनी हवेलियों पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने इसे विपिन तक ऑपरेशन बताया जा रहा है। मंगलवार को सीमा पर जीरो लाइन के निकट बीएसएफ के जवानों की ओर से दो-तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थी और बीएसएफ की ओर से फायर भी किया गया। इस घटना के बाद से सीमावर्ती एरिया में लगातार से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी पीतम सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन रूटीन में चलाया जा रहा है।