सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान
नरोट जैमल सिंह पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया।
संवाद सहयोगी, नरोट जैमल सिंह : नरोट जैमल सिंह पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान नरोट जैमल सिंह के करीब लगते मंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव वरमाल जट्टां, पहाड़ीपुर, माखनपुर, ताश, फरवाल इत्यादि में दर्जनों पुलिसकर्मियों के सहयोग के सर्च किया गया। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की अप्रिय घटना को रोकने के तहत गांवों के सुनसान रास्तों, गुज्जर समुदाय के घरों में सर्च अभियान चलाकर पूरी मुस्तैदी के साथ जायजा लिया गया। वहीं गांवों के सरपंचों व गणमान्यों को भी सूचित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के अलावा कोई और हलचल दिखाई दे तो शीघ्र को सूचित करें।